रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक 20 को

एसडीओ ने किया रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक

मधुपुर. एसडीओ राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में 19 दिसंबर 2024 के बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि किया गया. इस अवसर पर सोसायटी के सचिव महेंद्र घोष ने कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय करते हुए सोसायटी के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. मौके पर एसडीओ ने कहा कि सोसाइटी की अगली बैठक कार्यकारिणी और सक्रिय सदस्यों के साथ बुधवार 20 फरवरी आयोजित की जायेगी, जहां एजीएम की बैठक का तिथि निर्धारित करते हुए चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा. मौके पर सोसाइटी के उपाध्यक्ष हेमन्त नारायण सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज केशर, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, अस्तानंद झा, मो. मुमताज, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, मो. शाहिद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >