प्रतिनिधि, सारठ . सारठ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत दावा एवं आपत्ति तथा विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है . सुनवाई की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगी . इसके लिए भाग संख्या के अनुसार अलग-अलग पंचायत भवनों और प्रखंड सभागार को सुनवाई स्थल बनाया गया है .
सारठ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने सुनवाई के लिए स्थल और समय का निर्धारण कर जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी है . उन्होंने बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि संबंधित मतदाताओं को सुनवाई की तिथि, समय और स्थल की जानकारी समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें .
दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा
बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची में दावा-आपत्ति और दर्ज विसंगतियों के निराकरण के लिए संबंधित मतदाताओं की सुनवाई की जायेगी . मतदाताओं को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित स्थल पर उपस्थित होना होगा, ताकि उनके दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण किया जा सके .
बीएलओ और पर्यवेक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित मतदाताओं तक सुनवाई कार्यक्रम की जानकारी पहुंचायें, जिससे कोई भी मतदाता निर्धारित प्रक्रिया से वंचित न रहे .
5 सितंबर को प्रखंड सभागार से होगी शुरुआत
5 सितंबर को प्रखंड सभागार, सारठ में भाग संख्या 50, 52 और 53 के मतदाताओं की सुनवाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी . 7 सितंबर को इसी स्थल पर भाग संख्या 51 की सुनवाई होगी .
8 सितंबर को पंचायत भवन सबेजोर में भाग संख्या 54, 55 और 56 तथा 9 सितंबर को भाग संख्या 58, 59 और 60 के मतदाताओं की सुनवाई होगी .
10 सितंबर को पंचायत भवन बगड़बरा में भाग संख्या 61 और 64 तथा 11 सितंबर को भाग संख्या 57 और 62 की सुनवाई होगी . 12 सितंबर को इसी पंचायत भवन में भाग संख्या 63 की सुनवाई सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी . इसी दिन पंचायत भवन झिलुआ में भाग संख्या 68 की सुनवाई दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगी .
यह भी पढ़ें:
JSSC CGL-2023: देवघर में परीक्षा केंद्रों पर बढ़ी निगरानी, फोटो से GPS लोकेशन तक मांगी रिपोर्ट
सितंबर के दूसरे पखवाड़े में भी अलग-अलग स्थानों पर सुनवाई
15 सितंबर को पंचायत भवन बगड़बरा में भाग संख्या 65, 66 और 67 की सुनवाई होगी . 16 सितंबर को पंचायत भवन झिलुआ में भाग संख्या 69 और 70 के मतदाताओं की सुनवाई होगी . 18 सितंबर को इसी स्थल पर भाग संख्या 71 और 72 की सुनवाई निर्धारित है .
19 सितंबर को पंचायत भवन झिलुआ में भाग संख्या 73 की सुनवाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी . वहीं इसी दिन पंचायत भवन केचुवाबाक में भाग संख्या 74 और 75 की सुनवाई दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी .
21 सितंबर को पंचायत भवन केचुवाबाक में भाग संख्या 76, 77, 78 और 79 की सुनवाई होगी .
अंतिम चरण में डिंडाकोली और सारठ में होगी सुनवाई
24 सितंबर को पंचायत भवन जमुआसोल में भाग संख्या 81, 82 और 84 तथा 25 सितंबर को भाग संख्या 85 और 87 की सुनवाई होगी . 26 सितंबर को पंचायत भवन फूलचुवा में भाग संख्या 86 और 88 की सुनवाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी .
28 सितंबर को इसी स्थल पर भाग संख्या 89, 90 और 91 की सुनवाई होगी . 29 सितंबर को भाग संख्या 92 की सुनवाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी . इसी दिन पंचायत भवन डिंडाकोली में भाग संख्या 96 की सुनवाई दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गयी है .
30 सितंबर को पंचायत भवन डिंडाकोली में भाग संख्या 98 की सुनवाई सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी . वहीं प्रखंड सभागार सारठ में भाग संख्या 80 और 83 की सुनवाई दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी .
1 अक्टूबर को पंचायत भवन डिंडाकोली में भाग संख्या 93 और 95 की सुनवाई होगी . वहीं 3 अक्टूबर को इसी स्थल पर भाग संख्या 94 और 97 के मतदाताओं की सुनवाई के साथ दावा-आपत्ति संबंधी निर्धारित कार्यक्रम का समापन होगा .
मतदाताओं को समय पर पहुंचने की अपील
प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने भाग संख्या के अनुसार निर्धारित तिथि, समय और स्थल की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित हों . प्रशासन का उद्देश्य SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में दर्ज दावों, आपत्तियों और विसंगतियों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर निराकरण करना है .
