अचानक बैंक खाते से गायब हुए 35 हजार रुपये, सात बार में हुई 5-5 हजार की निकासी

अंबा गांव के छत्तीस राणा के बैंक खाते से मोबाइल के ज़रिए 35 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. सात बार में पांच-पांच हजार रुपये निकाले गए. पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

सारठ : थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी छत्तीस राणा के बैंक खाते से मोबाइल के जरिये 35 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. खाते से सात बार में पांच-पांच हजार रुपये की निकासी की गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को पीड़ित साइबर थाना पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की.

खाता चेक करने पर मिली अवैध निकासी

छत्तीस राणा के अनुसार, दो दिन पूर्व वह अपने बैंक खाते में रुपये जमा करने गया था. इसी दौरान उसे पता चला कि उसके खाते से 35 हजार रुपये अवैध रूप से निकाले गये हैं. इसके बाद उसने खाते से हुई निकासी की जानकारी जुटायी, जिसमें सात बार में पांच-पांच हजार रुपये निकाले जाने की बात सामने आयी.

सीएसपी से फिंगर क्लोन का शक

पीड़ित ने आशंका जतायी है कि सीएसपी के माध्यम से उसके फिंगर का क्लोन तैयार कर खाते से रुपये निकाले गये होंगे. हालांकि, फिंगर क्लोन के जरिये ही निकासी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

साइबर थाना में दी शिकायत

साइबर थाना में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली है. छत्तीस राणा ने पुलिस से खाते से हुई अवैध निकासी की जांच कर रुपये वापस कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >