Deoghar news : सर्वे में सरकारी नौकरी और पक्के मकान वाले मिले, आवास योजना की सूची से 9609 अयोग्य के नाम हटाये

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस की प्रतीक्षा सूची से देवघर के 9,609 अयोग्य लोगों का नाम हटा दिये गये है. सर्वे में कई लाभुकों के पास पक्के मकान मिले थे.

संवाददाता, देवघर. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस की प्रतीक्षा सूची से देवघर के 9,609 अयोग्य लोगों का नाम हटा दिये गये है. वर्ष 2019 में पीएम आवास प्लस की सूची तैयार की गयी थी. पूरे जिले में 1,10,858 लोगों के नाम पीएम आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची में जोड़ा गया था. ग्रामीण विकास मंत्रालय से स्वीकृति के बाद चालू वित्तीय वर्ष में पीएम आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची का स्थलीय सर्वे कराया गया. संबंधित प्रखंड के बीडीओ की ओर से अपने-अपने प्रखंड में सर्वे करने के बाद रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भेजी गयी.

बीडीओ की रिपोर्ट आने के बाद पीएम आवास की सूची से नाम हटाया गया. गांवों में हुई सर्वे में अधिकतर लोगों के पास पक्के मकान पाये गये. पीएम आवास की गाइडलाइन के अनुसार कई लोग योग्य नहीं पाये गये. कई लोगों की सरकारी नौकरी लग चुकी थी. साथ ही सूची में शामिल कई लोगों को राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना व आंबेडकर आवास योजना का लाभ मिल चुका था, जिस कारण इन सूचीबद्ध लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया. सबसे अधिक मोहनपुर प्रखंड से कुल 1554 लोगों के नाम सूची से हटाये गये है. इसमें पुरुष के साथ-साथ महिलाओं के भी नाम है.

किस प्रखंड में कितने लोगों के नाम सूची से हटाये गये

देवघर- 608, देवीपुर- 2795 , करौं- 567, मधुपुर- 283, मारगोमुंडा- 377, मोहनपुर- 1554, पालोजोरी- 488

सारठ- 350, सारवां- 1454, सोनारायठाढ़ी- 1133

हेडलाइट्स

॰पीएम आवास प्लस की सूची से 9,609 अयोग्य लोगों के नाम हटाये गये॰सर्वे में अधिकतर लोगों के पास पक्का मकान, कई अयोग्य लोग मिले

॰अबुआ आवास का लाभ प्राप्त करने वालों का भी नाम हटाया गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMARNATH PODDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >