रेडक्रॉस कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक मर्यादा और अनुशासन पर विशेष जोर

मधुपुर: रेडक्रॉस की विशेष बैठक में अहम फैसले, प्रदीप राज की सदस्यता समाप्त

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार गुटगुटिया ने की. बैठक में सोसाइटी के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मर्यादा का सम्मान करने पर चर्चा हुई. साथ ही 26-27 की वार्षिक कार्य योजना को सफल बनाने के लिए समिति गठन पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में सोसाइटी के आजीवन सदस्य प्रदीप राज द्वारा रेडक्रॉस के प्रति किये गये विश्वासघात के आधार पर उन्हें सदस्यता से निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. साथ ही होम्योपैथिक क्लिनिक प्रारंभ करने की तिथि पर भी विचार विमर्श किया गया. बैठक में सोसाइटी के रखरखाव के लिए एक टीम गठित कर कोलकाता भेजने का निर्णय लिया गया. साथ ही सदस्यों के आपसी संबंधों को सुदृढ़ करते हुए सोसाइटी को बेहतर तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा आगामी 20 जून को पालोजोरी में रक्तदान शिविर आयोजित किये जाने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर सोसाइटी के सचिव महेंद्र घोष, पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज केशर, कन्हैया लाला कन्नू, अरविंद कुमार, रंजीत डालमिया, लोकनाथ खंडेलवाल, ऐनुल होदा, महेश बथवाल, प्रेम पाठक, दीपक मिश्रा, सुचेता घोष, गौरव जयसवाल, आलोक कुमार, अजय पाठक, अमित मोदी, काली प्रसाद झा, गोल्डी खान, बिनोद प्रसाद, राकेश वर्मा, शाकिब खान आदि मौजूद थे. — पालोजोरी में 20 जून को लगेगा रक्तदान शिविर, बैठक में बनी रणनीति अग्रसेन भवन में हुई रेडक्रॉस की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >