सुहागिनों ने आस्था से की वट सावित्री की पूजा

सारवां में परंपरा से हुई वट सावित्री की पूजा

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में महिलाओं ने आस्था, श्रद्धा और निष्ठा के साथ बट सावित्री व्रत मनाया. सूर्योदय होते ही सुहागिन महिलाएं स्नान-ध्यान कर सोलह शृंगार के साथ गांव के बट वृक्ष के पास पहुंचीं और वृद्ध महिलाओं की देखरेख में पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना की. महिलाओं ने बट वृक्ष में कच्चे सूत से बने लाल धागे लपेटे. आचार्य जयनाथ पांडे और शास्त्री महेश पांडे ने बताया कि सावित्री ने अपने पतीव्रता धर्म से यमराज को प्रसन्न कर सत्यवान के प्राण वापस पाए थे. तभी से बट सावित्री व्रत की परंपरा चली आ रही है. वहीं, क्षेत्र के भंडारो, सारवां, टीकोरायडीह, पहरीडीह, पांडेडीह, बिशनपुर,पहारिया, लखोरिया, झिकटी, मनीगढ़ी, महतोड़ी, रक्ति, लश्करडीह, डकाय, भुरकुंडा, जियाखाड़ा, तेलरिया, मिश्राडीह, भजलपुर, बैजनाथपुर, निकतपुर, कल्होड, मड़वा, डुमरिया, गोरमारा, राउतडीह, सुड़ियाडीह आदि सैकड़ों गांव में शनिवार को अहले सुबह बट सावित्री का व्रत आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं के द्वारा मनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >