होली का त्योहार सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

पालोजोरी: शांति समिति की बैठक में होली का त्योहार सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया निर्णय

पालोजोरी. थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर थाना प्रभारी सालो हेंब्रम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. जिसमें शांति समिति के सदस्यों के अलावा विभिन्न पंचायतों के मुखिया व शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. अधिकारियों ने क्षेत्र में कब होली मनायी जायेगी इसकी जानकारी ली. शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष होली तीन व चार मार्च को मनायी जायेगी. अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा व शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील की. साथ ही कहा कि हुड़दंगियों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. थाना प्रभारी ने बताया कि होली में लॉ एंड ऑडर को बनाये रखने के लिए कई जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी. साथ ही कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और कहीं से भी माहौल खराब करने की कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल ही इसकी जानकारी थाना प्रभारी अथवा प्रखंड प्रशासन को दें. थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि लोग एक दूसरे पर जबरन रंग न डालें. इस वर्ष रमजान का पवित्र महीने भी चल रहा है. इसलिए लोग होली का पर्व आपसी भाईचारा के साथ मनायेंगे. सभी लोग एक-दूसरे के पर्वों का सम्मान करेंगे. वहीं, सदस्यों ने पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. मौके पर अखिलेश कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, अजय शर्मा, राजेश अग्रवाल, अब्दुल रहीम, सद्दाम अंसारी, नकुल साह, मुबारक अंसारी, भवेश दास, चंद्रदेव मोहली, नागेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >