बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचीं सुप्रिया सुले,निशिकांत दुबे ने परिवार संग किया जलाभिषेक

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले ने गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उनके परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने गर्भगृह में विधि-विधान से जलाभिषेक किया.

संवाददाता, देवघर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे अपने पूरे परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. उनके साथ महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं. दोनों सांसदों और उनके परिजनों को प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया.

पुश्तैनी पुरोहित ने कराया संकल्प, गर्भगृह में किया जलाभिषेक

बाबा मंदिर पहुंचने के बाद सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और सुप्रिया सुले को सबसे पहले माता काली मंदिर प्रांगण ले जाया गया. यहां डॉ. निशिकांत दुबे के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद सिंगारी ने विधि-विधान से पूजा का संकल्प कराया.

इसके बाद दंडाधिकारी और पुलिस बल के सुरक्षा घेरे में फिलपाया के रास्ते दोनों सांसदों को बाबा मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया. गर्भगृह में दोनों जनप्रतिनिधियों ने वैदिक रीति-रिवाज से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और जलार्पण किया. पूजा के बाद उन्होंने मां काली के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया.

बाबा के दर्शन से मिली मन को असीम शांति : सुप्रिया सुले

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहली बार आने का अवसर मिला है. सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के सौजन्य से भगवान भोलेनाथ का पूजन करने का पावन सौभाग्य प्राप्त हुआ.

उन्होंने कहा कि बाबा के दिव्य दर्शन और पूजा-अर्चना से मन को असीम शांति मिली है. उन्होंने बाबा से देश और राज्य में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

दोनों सांसद और उनके परिवार | Prabhat Khabar Network

विशिष्ट अतिथियों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जन्माष्टमी के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए बाबा मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. दंडाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे. मंदिर परिसर में प्रवेश से लेकर गर्भगृह तक सांसदों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.इस दौरान हरि सिंह, अभयानंद झा समेत कई स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >