Deoghar news : महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए महिला सभा में मंथन

मोहनपुर के नयाचितकाठ पंचायत भवन सभागार में महिलाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने के लिए महिला सभा का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को नयाचितकाठ पंचायत भवन सभागार में महिलाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने को लेकर महिला सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में ठोस रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की. सभा की अध्यक्षता मुखिया अनिल कुमार साह ने की. उन्होंने कहा कि यदि पंचायत को मजबूत बनाना है, तो सबसे पहले नारी शक्ति को सशक्त करना होगा. पंचायत क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं को कुटीर उद्योग से जोड़ने की योजना बनायी जा रही है. ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके. मुखिया ने चिंता जताते हुए बताया कि बाल विवाह के मामलों में देवघर जिला दूसरे स्थान पर है और इस कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए पंचायत स्तर पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जायेगा. सभा में बताया कि नैश वाडिया फाउंडेशन के सहयोग से पंचायत भवन के ऊपर पुस्तकालय की स्थापना, गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, महिलाओं को कुटीर उद्योग, फूलों की खेती से जोड़ने, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य किया जायेगा. इस अवसर पर नैश वाडिया फाउंडेशन से राजेश्वरी चंद्रशेखर, चंद्रशेखरन, केदार कुमार, राजेंद्र साव, पूर्व मुखिया कार्तिक राव, संजू देवी, रानी देवी, गीता शर्मा, भृगुनाथ शर्मा, अशोक दास, सुमित राव, कार्तिक रमानी, पंचू रमानी, राजेश यादव, गांगू मंडल, शांतनू सिकदार, अमित सिकदार, रेणू देवी, कुसुम देवी, रूपा कुमारी, इंदु देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >