मधुपुर. नगर परिषद परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया. इस दौरान नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन, नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज व एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने पौधारोपण कर लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया. इस अवसर पर नप कार्यालय सभागार में वार्ड पार्षद के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी किया गया. वहीं, नप अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है. सभी वार्ड पार्षदों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया. मौके पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू, सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम आदि मौजूद थे. — वार्ड पार्षदों ने पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम
पर्यावरण संरक्षण को लेकर नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण को लेकर नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया पौधरोपण
Copied link
मधुपुर: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प