छात्र को कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो, अब किया जा रहा ब्लैकमेल

युवती ने छात्र को कॉल कर अश्लील वीडियो बना लिया व उसी वीडियो के जरिये छात्र को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग की जा रही है

वरीय संवाददाता, देवघर नगर थानांतर्गत बिलासी टाउन में रहकर पढ़ाई करने वाले जामताड़ा निवासी छात्र को अज्ञात मोबाइल नंबर से एक युवती द्वारा मैसेज किया गया. इस पर रिस्पांस नहीं लिया, तो लड़की ने उसे वीडियो कॉल की. कॉल रिसीव करने पर युवती ने उसके साथ अश्लील वीडियो बना लिया व उसी फेक वीडियो के जरिये छात्र को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग की जा रही है. इस संबंध में पीड़ित छज्ञत्र ने साइबर थाने में मामले की शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है. छात्र को पता चला कि यह करतूत साइबर अपराधियों द्वारा किया जा रहा है. छात्र से पुलिस ने अज्ञात लड़की द्वारा कॉल किये गये नंबर को ब्लैक लिस्टेड करा दिया गया. वहीं पुलिस ने ऐसे किसी अज्ञात कॉल या मैसेज रिसीव नहीं करने की सलाह दी है. वहीं पुलिस ने छात्र को कहा कि वह निर्भिक रहे, ऐसे कॉल से डरें नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >