JSSC CGL-2023: देवघर में परीक्षा केंद्रों पर बढ़ी निगरानी, फोटो से GPS लोकेशन तक मांगी रिपोर्ट

JSSC CGL-2023 परीक्षा के लिए देवघर प्रशासन ने केंद्रों की तस्वीर और GPS लोकेशन मांगी है. 5 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश. जानें पूरा अपडेट.

वरीय संवाददाता, देवघर . JSSC CGL-2023 (परीक्षा-2024) को लेकर देवघर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं . परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं और भौगोलिक स्थिति की सटीक जानकारी जुटाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों की स्पष्ट तस्वीर और GPS लोकेशन मांगी है .

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए परीक्षा केंद्रों से जुड़ी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने को कहा है . विभाग की ओर से इस कार्रवाई को परीक्षा आयोजन से पहले की जरूरी तैयारियों का हिस्सा बताया गया है .

विद्यालय का नाम तस्वीर में स्पष्ट दिखना जरूरी

जारी निर्देश के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा केंद्र की ऐसी तस्वीर उपलब्ध करानी होगी, जिसमें संबंधित विद्यालय का नाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे . इसके साथ ही परीक्षा केंद्र की GPS लोकेशन भी उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है .

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि केंद्र से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां निर्धारित प्रपत्र में सावधानीपूर्वक दर्ज की जायें, ताकि परीक्षा केंद्रों की पहचान और लोकेशन को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो .

5 सितंबर तक जमा करनी होगी रिपोर्ट

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की तस्वीर, GPS लोकेशन समेत निर्धारित सभी जानकारियां 5 सितंबर 2026 तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है .

विभाग की ओर से यह कार्रवाई अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी पत्र के आलोक में की जा रही है . संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है .

यह भी पढ़ें:

देवघर में सरकारी वाहन-टेंपो की भिड़ंत, 6 घायल; चौक की घेराबंदी पर उठे सवाल

चार प्रखंडों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों से मांगी गयी जानकारी

जारी पत्र के अनुसार, करौं, मारगोमुंडा, पालोजोरी और सारठ प्रखंड को छोड़कर जिले के अन्य संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है .

परीक्षा केंद्रों की सूची भी संबंधित पत्र के साथ संलग्न की गयी है . अब विभाग की नजर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी केंद्रों की तस्वीर और GPS लोकेशन समेत अन्य जानकारी प्राप्त करने पर है, ताकि परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सके .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >