शिक्षा के क्षेत्र में देवघर का गौरव बढ़ा, डीएसई बादल राज राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

देवघर के कृष्णापुरी निवासी बादल राज, जो वर्तमान में रांची के डीएसई हैं, को शैक्षणिक प्रशासन में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में आयोजित एनआईईपीए के राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें यह पुरस्कार मिला, जिससे देवघर का गौरव बढ़ा है.

देवघर : झारखंड के साथ-साथ देवघर के लिए शिक्षा के क्षेत्र में गौरवपूर्ण खबर है. राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में झारखंड के रांची के डीएसई बादल राज सम्मानित किये गये. उन्हें शैक्षणिक प्रशासन में नवाचार व उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था.

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते रांची डीएसई बादल राज l Prabhat Khabar Network

देवघर के कृष्णापुरी निवासी हैं बादल राज

बादल राज देवघर के कृष्णापुरी निवासी मनोज पांडेय के पुत्र हैं और वर्तमान में रांची के डीएसई हैं. राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सम्मान मिलने से देवघर में भी खुशी है.

बेहतर कार्यप्रणाली व नवाचार को प्रोत्साहन

एनआईईपीए द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तर के शिक्षा पदाधिकारियों के बीच बेहतर कार्यप्रणाली, नवाचार और शिक्षा सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पुरस्कार योजना शुरू की गयी है. इसके तहत राज्यों द्वारा नामित अधिकारियों के कार्यों का चयन किया जाता है.

दो से तीन सितंबर तक हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन

राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दो से तीन सितंबर, 2026 तक एनआईईपीए के अकादमिक भवन, नई दिल्ली में किया गया. समारोह में चयनित अधिकारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >