जसीडीह में मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाये 9.26 लाख : धनबाद ATM से निकाले 5.16 लाख

देवघर में एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से ₹9.26 लाख उड़ा दिए। आधी रात को धनबाद ATM से ₹5.16 लाख की निकासी की गई. पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी अजय राय का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाते से 9 लाख 26 हजार रुपये ट्रांसफर किये जाने का मामला सामने आया है. घटना दो सितंबर की बतायी जा रही है. अजय राय ने साइबर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

अलग-अलग खातों में भेजी गयी रकम

शिकायत के अनुसार, मोबाइल हैक करने के बाद साइबर अपराधियों ने अजय राय के बैंक खाते से 9 लाख 26 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किये. इनमें बिहार के नवादा निवासी एक व्यक्ति के खाते समेत अन्य जगह के एक व्यक्ति के खाते में भी रकम भेजे जाने की बात सामने आयी है.

धनबाद ATM से 5.16 लाख की निकासी

खाते से रकम ट्रांसफर किये जाने के बाद धनबाद के श्रमिक चौक स्थित एटीएम से देर रात करीब 12 बजे 5 लाख 16 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. वहीं, करीब 4 लाख रुपये फिर से अजय राय के खाते में ट्रांसफर किये जाने की भी शिकायत की गयी है.

1930 पर भी दर्ज करायी शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद अजय राय ने साइबर थाना में आवेदन दिया. साथ ही साइबर अपराध से संबंधित टॉल फ्री नंबर 1930 पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी है. उन्होंने पुलिस से खाते से ट्रांसफर की गयी रकम वापस दिलाने और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

लेनदेन और ATM निकासी की जांच

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस स्तर से बैंक खाते में हुए लेनदेन और एटीएम से की गयी निकासी की जानकारी जुटायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >