जसीडीह - पागलबाबा आश्रम में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जसीडीह के प्रसिद्ध पागलबाबा आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने देर रात भगवान कृष्ण के जन्म पर भजन-कीर्तन और विधिवत पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया.

जसीडीह : पागलबाबा आश्रम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे. देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा आश्रम जयकारों से गूंज उठा.

पागलबाबा आश्रम में बाल गोपाल के रूप में। Prabhat Khabar Network

भजन-कीर्तन पर झूमते रहे श्रद्धालु

जन्माष्टमी के अवसर पर कोलकाता, धनबाद और स्थानीय कलाकारों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.


पागलबाबा आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमते श्रद्धालु। Prabhat Khabar Network

भगवान के जन्म पर हुई विधिवत पूजा

रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >