मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित बीडीओ, सीओ समेत प्रखंड पदाधिकारियों व कर्मियों की ओर से आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली. दो दिनों तक होली का अवकाश रहेगा, जिसके कारण होली के अवकाश के पूर्व आपसी भाईचारे व प्रेम की होली का त्योहार को लेकर प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी. इस अवसर पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन व सीओ प्रभात कुमार ने कहा कि रंगों के त्योहार होली शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ मनानी चाहिए. रंगों के इस त्योहार में चेहरे को नुकसान पहुंचाने वाले सामानों जैसे रंग, गुलाल, पिचकारी, मास्क आदि का प्रयोग करने से बचना चाहिए. कहा कि एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए सभी को शांतिपूर्ण माहौल में रंगों के इस त्योहार को मनाना चाहिए. मौके पर सहायक विपुल कुमार, सीआइ दामोदर दास, मिथलेश कुमार, पप्पू कुमार, कामदेव प्रसाद यादव, भोलानाथ तिवारी, जय प्रकाश मंडल, सुधीर मंडल, दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद थे.
मारगोमुंडा: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली
