बाबा बैद्यनाथ की शरण में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, गर्भगृह में की पूजा-अर्चना, देखें Video

HD Deve Gowda in Deoghar: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा सोमवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचे. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया.

HD Deve Gowda in Deoghar|देवघर, संजीव कुमार मिश्र : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कर्नाटक के कद्दावर राजनेता एचडी देवेगौड़ा सोमवार को बाबा बैद्यनाथ की शरण में देवघर पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर पूर्व प्रधानमंत्री का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद पूर्व पीएम हरदनहल्ली डोड्डेगौड़ा देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंचे और वहां भगवान भोलेशंकर का अभिषेक किया. 91 साल के एचडी देवेगौड़ा ने गंगाजल और दूध से भोलेबाबा का अभिषेक किया. पेड़ा का प्रसाद चढ़ाया और मनोकामना लिंग का स्पर्श भी किया. चलने-फिरने में असमर्थ दिख रहे देवेगौड़ा ने खड़े-खड़े पूजा की. देवेगौड़ा दुमका जिले के बासुकिनाथ मंदिर भी गये. वहां बाबा बासुकिनाथ की पूजा की. इसके बाद वह देवघर लौट आए. आज वह देवघर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

गर्भगृह में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करते पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन ने दिया नए साल का तोहफा, झूम उठी झारखंड की 5661791 महिलाएं

Video: मंईयां सम्मान के 2500 रुपए से मोबाईल रीचार्ज और शॉपिंग समेत क्या हैं महिलाओं के प्लान

झारखंड में यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके शहर में कितना है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >