घर में लगी आग, हजारों रुपये की संपत्ति राख

मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में शुक्रवार को वृद्धा भागो देवी के घर में अचानक आग लग गयी. इस घटना में घर में रखी संपत्ति जलकर राख हो गयी.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में शुक्रवार को वृद्धा भागो देवी के घर में अचानक आग लग गयी. इस घटना में घर में रखी संपत्ति जलकर राख हो गयी. इसमें अनाज, बर्तन, कपड़ा आदि हैं. घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को पूर्व मंत्री सुरेश पासवान पीड़ित महिला से मिलकर उसे तत्काल राहत के लिए आर्थिक मदद की. मौके पर पूर्व मंत्री ने बीडीओ व सीओ को फोन कर पीड़ित महिला को आवास मुहैया कराने तथा सरकारी लाभ देने को कहा. मौके पर जिला सचिव पुरुषोत्तम यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रधान आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >