पारिवारिक विवाद में पिता ने पुत्र पर गैंता से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

पालोजोरी थाना क्षेत्र की कुंजबोना पंचायत के मधुबन गांव का मामला

पालोजोरी. थाना क्षेत्र की कुंजबोना पंचायत के मधुबन गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता द्वारा अपने ही पुत्र पर गैंता से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है. हमले में पुत्र के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि बीच-बचाव करने आयी पत्नी भी घायल हो गयी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर महादेव मुर्मू व उसके पुत्र सोमाय मुर्मू के बीच विवाद हो गया. इसके बाद गुस्सा में महादेव मुर्मू ने पुत्र सोमाय मुर्मू (25 वर्ष) पर गैंता से हमला कर दिया. सोमाय मुर्मू के सिर में गैंता में लगने से उसका सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया. वहीं, झगड़े के क्रम में बीच बचाव करने पहुंची महादेव मुर्मू की पत्नी सोमी हेंब्रम भी घायल हो गयी. सिर में गहरा जख्म होने के बाद वह जमीन पर गिर गया. इसके बाद गांव वालों ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने सोमाय की गंभीर हालत हो देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया. सोमाय की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं,सोमाय की मां खतरे से बाहर है. वहीं दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद महादेव मुर्मू घटनास्थल से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >