कपसिया स्कूल चौक पर लगेगी बुद्ध-जगदेव प्रसाद की प्रतिमा, चेकडैम और डाकघर की भी मांग

देवघर के कपसिया गांव में एम्स जाने वाली वैकल्पिक सड़क के पास महात्मा बुद्ध और शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ. चेकडैम और डाकघर की भी मांग.

संवाददाता, देवघर: प्रखंड के कपसिया गांव में शहीद जगदेव प्रसाद सम्मान समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ग्रामीणों और अतिथियों ने भाग लिया. गांव के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये.

बैठक में सर्वसम्मति से कपसिया होकर एम्स देवघर जाने वाली वैकल्पिक सड़क पर कपसिया स्कूल चौक के समीप महात्मा बुद्ध और शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

स्कूल चौक के पास प्रतिमा लगाने पर बनी सहमति

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि कपसिया स्कूल चौक के समीप दोनों महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने से क्षेत्र में उनके विचारों और योगदान को याद रखने का अवसर मिलेगा.

प्रतिमा स्थापना को लेकर आगे की प्रक्रिया और आवश्यक पहल करने पर भी चर्चा की गयी.

कोकहारा जोरिया पर चेकडैम की उठी मांग

गांव के सार्वजनिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान कोकहारा जोरिया पर चेकडैम निर्माण कराने की मांग सरकार के समक्ष रखने पर भी सहमति बनी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि चेकडैम बनने से क्षेत्र में जल संरक्षण और स्थानीय स्तर पर पानी की उपलब्धता को बढ़ावा मिल सकता है.

कपसिया में डाकघर की शाखा खोलने की मांग

बैठक में कपसिया में डाकघर की शाखा खोलने की मांग सरकार से करने पर भी सहमति बनी. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में डाकघर की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को डाक और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

बैठक में ग्रामीण विकास और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी.

यह भी पढ़ें:

पहले इशारा कर बुलाया, फिर मारपीट कर मोबाइल छीना; देवघर में छिनतई की घटना

मुखिया समेत कई लोग रहे मौजूद

बैठक में शंकर कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, अरुण मरीक, देवेंद्र कामती, घनश्याम मरीक, रुषण प्रमाणिक, बालेश्वर मरीक, अनिल मरीक, सुभाष मरीक और रामप्रसाद मरीक समेत अन्य लोग मौजूद रहे.मुख्य अतिथि के रूप में रामुदी पंचायत के मुखिया रामफल दूरी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By फाल्गुनी मारिक

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >