महाशिवरात्रि से पहले देवघर को पीएम मोदी की सौगात, दिल्ली के लिए शुरू होगी दूसरी फ्लाईट, सस्ता होगा किराया

Deoghar Delhi Flight Service News: महाशिवरात्रि से ठीक पहले बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर को नयी दिल्ली के लिए एक और विमान सेवा की सौगात मिली है. नयी दिल्ली के लिए दूसरी विमान सेवा शुरू होने के बाद देवघर से दिल्ली के विमान के किराये में कमी आने की उम्मीद है.

Deoghar Delhi Flight Service News: महाशिवरात्रि से पहले देवघर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है. देवघर से नयी दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाईट शुरू होने वाली है. इसके बाद देवघर से दिल्ली का किराया कम हो जायेगा. 30 मार्च से दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट का परिचालन शुरू होगा. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडु के निर्देश पर केंद्रीय नागर विमानन विभाग ने इंडिगो को दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाईट शुरू करने की अनुमति दे दी है. 30 मार्च को इंडिगो की 183 सीटर विमान दिल्ली से शाम 5:30 बजे उड़ान भरेगा और शाम 7 बजे देवघर पहुंचेगा.

देवघर से शाम 7:40 बजे उड़ान भरेगा विमान, 9:30 में दिल्ली पहुंचेगा

यही विमान देवघर से शाम 7:40 बजे उड़ान भरकर रात के 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगा. विमान सेवा डेली होगी. एक दिन में दिल्ली से देवघर की 2 हवाई सेवा शुरू हो जाने पर देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के यात्री किराये में कमी आने की संभावना है. अभी दोपहर में दिल्ली से देवघर की प्रतिदिन हवाई सेवा उपलब्ध है. देवघर-दिल्ली विमान में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवघर से दिल्ली के लिए शाम में दूसरी हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव सांसद ने केंद्रीय मंत्री को दिया था.

देशभर के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ और पारसनाथ का कर सकेंगे दर्शन

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संताल परगना और देवघर में रेल मार्ग, फोरलेन से लेकर लेकर हवाई मार्ग तक की कनेक्टिविटी के विस्तार पर विशेष ध्यान है. प्रधानमंत्री की गारंटी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नायडू ने दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट के परिचालन की स्वीकृति प्रदान की है. दिल्ली से देवघर की शाम में दूसरी फ्लाइट शुरू हो जाने से देश भर के श्रद्धालु दोपहर में देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम का दर्शन करके शाम में वापस दिल्ली लौट सकेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक दिन में बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दर्शन कर लौट सकेंगे दिल्ली

श्रद्धालु शृंगार दर्शन भी कर सकते हैं. साथ ही दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली से देवघर आकर जैन धर्म के श्रद्धालु भी सड़क मार्ग से पारसनाथ शिखरजी के भी दर्शन कर वापस देवघर एयरपोर्ट से शाम की फ्लाइट से दिल्ली लौट सकेंगे. एक दिन में दिल्ली से देवघर की दो हवाई सेवा चालू होने से यात्री किराये में भी कमी आयेगी. किराया काफी सस्ता हो जाने की उम्मीद है. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुलभ हवाई सेवा की घोषणा बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को एक तोहफा है.

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: रांची के लोगों के लिए खुशखबरी! अमृतसर और नयी दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

रोहित की हत्या करने आया था भाकुड़, फायरिंग में इरशाद को लगी थी गोली, महिला समेत 4 गिरफ्तार

देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल

तेलंगाना टनल हादसा : सुरंग तक पहुंचे गुमला के श्रमिकों के परिजन, आंखों में आ गये आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >