Crime News: किराना दुकानदार और उसके बेटे का अपहरण कर रातभर गाड़ी में घूमते रहे अपराधी

Deoghar Crime News: देवघर जिले में एक किराना दुकानदार और उसके बेटे का अपहरण कर अपराधी रात भर उसे एक कार में घुमाते रहे. संजू देवी ने अपने पति के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी. संजू के पति किशन ने बड़ा मेरखी गांव में जमीन खरीदकर घर बनाया है. वहीं रहकर बेटे के साथ किराना दुकान चलाता है.

Deoghar Crime News: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा मेरखी गांव निवासी किराना दुकानदार और उसके बेटे को कार और दो बाईक से पहुंचे 10-12 अपराधियों ने बुधवार देर फिरौती के लिए अगवा कर लिया. दोनों पिता-पुत्र को अपराधियों ने पहले एक जंगल में ले जाकर मारपीट की. जैसे ही उन्हें भनक लगी कि पुलिस को मामले की जानकारी हो गयी है, अपहर्ताओं ने पिता-पुत्र को कार में रात भर शहर में घुमाया. बाद में पुलिस की दबिश बढ़ी, तो गुरुवार अहले सुबह जगदीशपुर आम बागान के समीप पिता-पुत्र को छोड़कर भाग गये. अपराधियों की मारपीट से घायल दोनों पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पिता-पुत्र के अपहरण में शामिल अपराधियों का पता लगाने में जुटी है.

संजू देवी ने देवीपुर थाने में दर्ज करायी शिकायत

इस सिलसिले में ढकढका गांव निवासी संजू देवी ने देवीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. संजू देवी के पति किशन ने बड़ा मेरखी गांव में जमीन खरीदकर घर बनाया है. वहीं रहकर बेटे के साथ किराना दुकान चलाता है. वर्ष 2020 में साइबर थाने की पुलिस ने किशन को जेल भेजा था. जेल से निकलने के बाद किशन ने दुकान खोल ली. जानकारी हो कि इन दिनों पुलिस के वेश में अपराधी साइबर आरोपितों के घरों में दस्तक देकर लूटपाट, अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

  • देवीपुर इलाके में 10-12 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
  • अपहरण कर ले गये जंगल, मारपीट कर किया घायल
  • पुलिस दबिश में दोनों को जगदीशपुर आम बगान के पास छोड़ भागे
  • सदर अस्पताल में भर्ती कर दोनों का कराया जा रहा इलाज

अपराधियों ने गमछे से ढंक रखा था चेहरा, पिस्तौल से थे लैस

बुधवार देर शाम उसके पति किशन दास और बेटा चंदन दास को 2 बाईक और एक कार पर सवार होकर पहुंचे 10-12 अपराधियों ने मारपीट करते हुए गाड़ी पर बैठा लिया. अपराधियों ने दोनों की रिहाई के लिए 5 लाख रुपए की मांग की. अपराधियों के पास पिस्तौल थी. सभी ने गमछे से अपना मुंह ढक रखा था. फिरौती की रकम मांगने के लिए उनके पति की मोबाईल से ही एक परिजन को कॉल किया था. फोन पर अपराधियों ने धमकी दी कि पैसे नहीं मिलने पर दोनों को जान मार देंगे. अपराधियों ने रकम लेने के लिए 2 बार कॉल किया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिला की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की घेराबंदी

संजू ने पति और बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद देवीपुर थाने की पुलिस ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की. पुलिस अपराधियों की घेराबंदी का भी प्रयास करने लगी. जैसे ही अपराधियों को पुलिस के सक्रिय होने की सूचना मिली, वे अपहृत पिता-पुत्र को जगदीशपुर आम बागान के पास छोड़कर भाग खड़े हुए. इसी बीच, कोयला लेकर आ रहे एक साइकिल वाले को रोककर पीड़ित पिता-पुत्र ने उसके मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया. उन्हें बताया कि अपराधियों के चंगुल से वे मुक्त हो चुके हैं. परिजनों ने इसकी सूचना देवीपुर थाने में दी. इसके बाद परिजन जगदीशपुर आम बागान पहुंचे, जहां किशन और चंदन से पुलिस को वीडियो कॉल कर बात करायी. इसके बाद परिजन दोनों को लेकर पहले थाने आये, फिर इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

पीड़ित ने बताया- अपराधियों ने किया टॉर्चर

किशन दास ने बताया कि अपराधियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 4 प्लस्टिक के डंडे तोड़ दिये. उसे बहुत मारा और टॉर्चर किया. उसने बताया कि गाड़ी में बैठाने के बाद गमछे से मुंह बांधकर दोनों पिता-पुत्र को अपराधियों ने सीट के नीचे बैठाये रखा. अपराधी दुकान से 7000 रुपए, 2 बोरा चावल, एक बोरा आटा, एक बोरा चीनी और अन्य सामान गाड़ी में लादकर ले गये.

इसे भी पढ़ें

धनबाद ITI के 1000 स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर, AI के जमाने में 63 साल पुरानी मशीनों से ले रहे ट्रेनिंग

समाज का हर वर्ग साइबर क्राइम से आतंकित, प्रभात खबर के ‘साइबर अपराध के खिलाफ जनांदोलन’ में बोलीं डीआइजी

जिला स्तर पर लंबित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपायुक्तों को दिये ये निर्देश

Hail-Thunder Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज गिरेंगे ओले, 10 जिले में गरज के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >