राशन लेने से पहले जांच लें रिकॉर्ड! आहार पोर्टल पर दिखेगा कितना अनाज है दर्ज

जन वितरण प्रणाली से राशन लेने से पहले अपने कार्ड का वितरण विवरण आहार पोर्टल पर जांचें. इससे आपको अपने हक के अनाज की सही जानकारी पहले ही मिल जाएगी. पोर्टल पर डीलर का आवंटन भी देख सकते हैं.

देवघर : जन वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन लेने से पहले लाभुक आहार पोर्टल पर अपने कार्ड का वितरण विवरण जांच सकते हैं. इससे उन्हें अपने हक के अनाज की जानकारी पहले से मिल सकती है. झारखंड सरकार के आहार पोर्टल पर ‘लाभुक के कार्ड की जानकारी’ के तहत ‘वितरण का विवरण’ विकल्प उपलब्ध है. यहां कार्ड नंबर, संबंधित माह-वर्ष और कैप्चा भरकर सबमिट करने पर वितरण से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है.

पोर्टल पर संबंधित माह में किस तारीख को कितनी मात्रा में अनाज दर्ज किया गया है और किस दर पर वितरण दिखाया गया है, इसकी जानकारी मिल सकती है. इससे लाभुक दुकान पर अनाज लेने से पहले अपने रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं.

डीलर का आवंटन भी जांचें

लाभुक अपने डीलर की जानकारी और संबंधित माह का आवंटन भी पोर्टल पर जांच सकते हैं. इसके लिए ‘अपने डीलर की जानकारी’ विकल्प के माध्यम से आवश्यक विवरण भरना होता है. उपलब्ध जानकारी में डीलर का नाम, दुकान का पता और आवंटन संबंधी विवरण देखा जा सकता है. जिला स्तर की जानकारी के लिए मासिक रिपोर्ट का विकल्प भी उपलब्ध है.

दुकान जाने से पहले करें मिलान

आहार पोर्टल पर रिकॉर्ड देखकर लाभुक यह मिलान कर सकते हैं कि उनके कार्ड पर कितना अनाज देय है और वितरण में कितनी मात्रा दर्ज है. एएवाइ (पीला) कार्ड पर 35 किलो तथा पीएचएच (गुलाबी) और ग्रीन कार्ड पर प्रति सदस्य पांच किलो अनाज का प्रावधान है.

रिकॉर्ड और वास्तविक वितरण में अंतर होने पर ऑनलाइन विवरण को शिकायत के समय प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >