पलाश व महुआ पेड़ काट कर निर्माण कराया जा रहा डिग्री काॅलेज

मारगोमुंडा प्रखंड के महजोरी गांव का मामला

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के महजोरी गांव के निकट झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के पास में 33 करोड़ की लागत से डिग्री काॅलेज का निर्माण कराया जाना है. निर्माण कार्य करने के लिए अधिग्रहित जमीन पर काफी संख्या में पलाश व महुआ का पेड़ लगा हुआ था. निर्माण कार्य कराने से पूर्व वहां पर लगे पलाश जंगल के साथ महुआ पेड़ को मशीन के द्वारा काटा गया. पेड़ काटने के पश्चात अधिकतर पेड़ों को वहां से हटा दिया गया, लेकिन अभी भी निर्माण स्थल पर काफी संख्या में काटा हुआ पलाश का पेड़ मौजूद है. सरकार की ओर से पलाश के पेड़ को नहीं काटने के लिए कानून बनाया गया है. फिर भी निर्माण स्थल पर पेड़ को काटकर पर्यावरण संतुलन को चोट पहुंचाई है. सरकार पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए नित्य नये कानून बनाया जाता है, लेकिन सरकार के कानून को ताक पर रखकर पर्यावरण से खिलवाड़ किया जाता है. वहीं, सखुआ का पेड़ काटे जाने को लेकर अहरासोल गांव निवासी रमेश कुमार शाह ने डीएफओ को लिखित आवेदन दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अहरासोल गांव के दाग नंबर 63 में 23.50 एकड़ जमीन सर्वे पर्चा में दर्ज है. डिग्री काॅलेज निर्माण कार्य के लिए उसी दाग नंबर से पांच जमीन अधिग्रहित किया गया है. अधिग्रहित किये गये जमीन पर रमेश शाह ने सात महुआ पेड़ होने का दावा करते हुए उन सभी सात महुआ व 50 पलाश के पेड़ को संवेदक के द्वारा काट दिये जाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में प्रभारी वन पदाधिकारी केडी सिंह ने कहा कि जांच के लिए स्थल पर पदाधिकारी को भेजा जायेगा. अधिकारिक ब्यान देने के लिए ऑथराइज नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >