सड़क किनारे उगी झाड़ियां हादसे को दे रही दावत, परेशानी

सारवां-तिरनगर पथ पर है ब्लैक प्वाइंट

सारवां. सारवां-तिरनगर पथ जिले के अति व्यवस्ततम मार्गों में शामिल है. यह भागलपुर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा समेत मधुपुर, धनबाद व बोकारो जाने का शॉर्टकट रास्ता है. इस मार्ग से हर दिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है. वहीं, संत जेलो पब्लिक स्कूल, मधुवाडीह, दानीपुर, भजलपुर, तुतरा पहाड़ी, बेहराकनारी, कल्होड़, रायबांध, डीएम, गंभरिया के पास घुमावदार मोड़ है. इन ब्लैक प्वाइंट जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. इस संबंध में बेहराकनारी के बलराम सिंह व मुन्ना सिंह ने बताया कि उगी घनी झाड़ियों के कारण आये दिन उक्त प्वांइटों पर लोग दुर्घटना का शिकार हाेते हैं. वहीं, प्रदीप सिंह, सतेंद्र राउत, सत्यनारायण राउत आदि ने सड़क की झाड़ियों की अविलंब सफाई कराने की मांग की है. ———————————————————- सारवां-तिरनगर पथ पर है ब्लैक प्वाइंट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >