डॉ निशिकांत के विकास कार्यों पर दें वोट: रेणुका

जरमुंडी विधानसभा प्रभारी सह छत्तीसगढ़ भरतपुर की विधायक रेणुका सिंह द्वारा मंडल कमेटी की देखरेख में सारवां प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

सारवां.

जरमुंडी विधानसभा प्रभारी सह छत्तीसगढ़ भरतपुर की विधायक रेणुका सिंह द्वारा मंडल कमेटी की देखरेख में सारवां प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. विधायक ने भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में कराये गये कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी. उनके पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार, नेत्री विशाखा सिंह, महामंत्री पवन पांडे, सुनील कुमार, दोलती देवी, मुन्ना सिंह, वंदन मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >