महिलाओं ने समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आये बदलाव को किया साझा

महिलाओं ने अपने हक, मताधिकार, कार्यस्थल पर समानता और सामाजिक न्याय पाने के लिए ऐतिहासिक आंदोलनों की शुरुआत : प्रमुख

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय के निकट किसान भवन में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के चारों संकुल संगठन पिपरा, बाघमारा, मारगोमुंडा व कानो की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू , बीडीओ शशि संदीप सोरेन, उपप्रमुख बिनोद हेंब्रम, मुखिया सुधीर मंडल, बीपीएम अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसमें महिलाओं ने अपने हक और अधिकार पाने के लिए इसकी शुरुआत एक आंदोलन से की थी. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं. चाहे खेल जगत हो, नौकरी हो, राजनीति हो या अंतरिक्ष जो हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. इस दौरान संकुल स्तर की महिलाओं ने बेटी हूं, मैं बेटी…गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. चारों संकुल से अलग-अलग महिलाओं ने अपने सक्सेस स्टोरी समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आए बदलाव को साझा किया. वित्तीय वर्ष 2025- 26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठन व कैडर को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालक सामुदायिक समन्वयक राकेश कुमार शाही ने किया. मौके पर सामुदायिक समन्वयक देवकी नंदन, सुमन सौरभ, बालमुकुंद दास, राजेंद्र महथा, पीआरपी विकास कुमार गुप्ता, मो अब्दुल अंसारी, जय प्रकाश मंडल, कृष्णा दे आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >