मधुपुर : 140 हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई

मधुपुर: लघु सिंचाई परियोजनाओं का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के पथलचपटी स्थित आवासीय कार्यालय में एक समारोह आयोजित कर बुधवार को रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक करोड़ 75 लाख की लागत से निर्माण कराये जाने वाले चार लघु सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत फुलकरी गांव में 55 लाख की लागत से सिंचाई बांध जीर्णोद्धार, मधुपुर प्रखंड के बिल्ली गांव स्थित 50 लाख की लागत से मध्यम सिंचाई के तहत सिंचाई तालाब निर्माण, मिसरना गांव के जोरिया पर 40 लाख की लागत से सिंचाई बांध जीर्णोद्धार एवं लखनुआ गांव में मध्यम सिंचाई योजना के तहत 30 लाख की लागत से तालाब निर्माण कार्य शामिल है. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इन चार लघु सिंचाई परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद 140 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ व रबी फसल की सिंचाई हो सकेगी. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से लघु सिंचाई के तहत कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम लगातार किया जा रहा है, जिससे किसानों को खेती और सिंचाई के लिए पानी की समस्या न हो. विकास के लिए हर संभव काम जारी है. समारोह स्थल पर विधायक प्रतिनिधि मो अकदस, लघु सिंचाई रूपांकरण प्रमंडल देवघर के सहायक अभियंता गौरव कुमार, कनीय अभियंता चंदन कुमार गुप्ता, मनीष कुमार राय, उत्सव कुमार समेत झामुमो जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, गुलाम अशरफ, अबू तालिब अंसारी, शाकिर अंसारी, समीर आलम, प्रकाश दास, मो. ताजुद्दीन, अतीक अहमद, तहरीम आलम आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : 1. 75 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले चार लघु सिंचाई परियोजनाओं का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >