रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

मधुपुर में ऑन ड्यूटी आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया सर्च अभियान

मधुपुर. रेल पुलिस ने रेल यात्रियों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाला गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है. दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना के राता गांव निवासी राम प्रसाद यादव अप टाटा-बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर आसनसोल से जमुई जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेन जब मधुपुर स्टेशन से खुली तो स्टेशन की उत्तर दिशा से दो युवकों ने झपट्टा मारकर यात्री का मोबाइल छिन लिया. हो-हल्ला होने पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ व जीआरपी ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन असामाजिक तत्व पकड़ में नहीं आया. इसके बाद यात्री के द्वारा बताये गये हुलिया व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया. इस बीच शहर के बेलपाड़ा आंबेडकर चौक के पास दोनों युवकों को संदिग्ध हालात में देखा गया. पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे. रेल पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया. पकड़े गये युवकों की पहचान शहर के तिलैयाटांड़ फकीर मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय दिलावर साह व 20 वर्षीय मो इमरान के रूप में किया गया है. तलाशी में युवकों के पास से यात्री से छिना हुआ एक कीमती मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद हुआ है. घटना को लेकर रेल पुलिस ने थाना कांड संख्या 22/2026 धारा 304 (2) 317 (2)/3 (5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रेल पुलिस ने दोनों युवकों को रेल न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया. इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताते चले कि पिछले कई महीनों से मधुपुर प्लेटफाॅर्म के अलावा स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के निकट सफर कर रहे यात्रियों के हाथ में डंडा मारकर मोबाइल छीनने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है. इस गिरोह में चांदमारी, सुग्गी पहाड़ी, पसिया, भेड़वा व लालगढ़ के कई असामाजिक तत्व सक्रिय बताया जाता है. जो नियमित रूप से घटना को अंजाम देते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >