नुक्कड़ नाटक से महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

मधुपुर : आइटीआइ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. प्रखंड के पटवाबाद स्थित आइटीआइ कॉलेज पटवाबाद में मंगलवार को विश्व महिला दिवस पर पखवारा के तहत एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अध्ययनरत छात्रों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला दिवस पर भाषण, खेलकूद, नुक्कड़ नाटक, डांस, क्विज आदि प्रतियोगिता का आयोजन गया. कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण व आजीविका के अवसरों के बारे में जागरूक किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के केंद्र संचालक मो गुलजार अंसारी ने कहा कि समाज में महिला कैसे आगे बढ़े और अपना जीवन यापन किस प्रकार करें, इसके लिए स्किल डेवलपमेंट का ज्ञान होना जरूरी है. संस्थान के माध्यम से ड्राॅप आउट किशोरियों को सिलाई, कढ़ायी के साथ अन्य कई प्रकार के गुर सिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही छात्रा अपने माध्यम से रोजाना उपयोग में आने वाले समय में घरेलू सामान का उत्पाद कर सकेंगे. इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. इस दौरान मेहंदी, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, रचनात्मकता और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है. मौके पर शरीक नदीम, फरहत, निखत, सकुंतला, कुंदनी समेत शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे. हाइलार्ट्स : आइटीआइ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >