आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित करने पर जोर

मधुपुर: सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी ने की. बैठक में सेक्टर 7 व 8 की सभी आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित रहे. बैठक में पर्यवेक्षिका अनिता ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों व लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की बारी-बारी से समीक्षा की. बैठक में उन्होंने सेविकाओं से अपने केंद्रों के संचालन की रिपोर्ट व संबंधित दस्तावेजों का जानकारी ली. इस दौरान कुछ रिपोर्टों में कमियों व त्रुटियों को जल्द से सुधारने का निर्देश दिया गया. उन्होंने सेविकाओं को नियमित रूप से समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने व बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अब तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसीलिए सभी सेविकाएं पोषण ट्रैकर पर अपने केंद्र से जुड़े सभी नामांकित बच्चों और लाभार्थियों की जानकारी समय पर ऑनलाइन अपडेट करें. इसके साथ ही सभी लाभार्थियों का टीएचआर वितरण से संबंधित फेस कैप्चर की प्रक्रिया को भी अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि यदि किसी सेविका को पोषण ट्रैकर या अन्य तकनीकी कार्यों में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे बिना संकोच कार्यालय से संपर्क कर सकती है. विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों और कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समय पर पूरा करना सभी सेविकाओं की जिम्मेदारी है. ताकि योजनाओं का लाभ सही तरीके से लाभार्थियों तक पहुंच सके. मौके पर प्रकाश दास, टिंकू दास, अशोक मांझी समेत दर्जनों सेविकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >