मनरेगा मजदूरों का शत प्रतिशत करायें इ-केवाइसी : बीडीओ

बीडीओ ने विकास योजनाओं को लेकर मनरेगा कर्मियों के साथ की बैठक

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अजय कुमार दास ने मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक की, जिसमें बीडीओ ने पंचायत व रोजगार सेवकों के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यरत मनरेगा मजदूरों का इ-केवाइसी शत प्रतिशत पूर्ण करें. मनरेगा फेज टू के तहत पंचायतों में चल रही योजनाओं का जियो टैग किये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी मनरेगा मजदूरों को पंचायत व गांव में ही एक सौ दिन रोजगार सुनिश्चित किये जाने का निर्देश पंचायत व रोजगार सेवकों को दिया. जिन जिन पंचायत में लंबित पुरानी योजना चल रही है. उसके कार्य को पूर्ण करते हुए मनरेगा एमआईएस में बंद किये जाने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ अनूप कुमार राय, अभिजीत नंदी, सहायक अभियंता नवनीत कुमार, कनीय अभियंता अभिजीत कुमार, प्रणय कुमार, सुशांत कुमार, सिद्धांत सिंह, शक्ति मुंडा, पंचायत सचिव नुनुराम दास, कमल किशोर दास, महेंद्र पंडित, रोजगार सेवक कुमार गौतम, गुंजन दुबे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >