देवघर के बाबा मंदिर के आसपास गलियों में नो इंट्री, फिर भी चल रहे टोटो

कैकई धर्मशाला, लक्ष्मीपुर चौक, चांदनी चौक, शिक्षा सभा चौक से लेकर बुद्धराम साह लेन से टोटो को बेरोकटोक चलते देखा गया. इन्हें पुलिस-प्रशासन का भी भय नहीं सता रहा

मलमास मेला में भी टोटोवालों की मनमारी जारी है. बाबा मंदिर के आसपास गलियों व चौक-चौराहों पर नो इंट्री के बाद भी टोटो व ऑटो का जमघट लग रहा है. छोटी-छोटी गलियों में भी टोटो के प्रवेश कर जाने से पैदल चलनेवालों को काफी परेशानी होती है. मंदिर के आसपास की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. टोटो चालक नो इंट्री जोन में भी गाड़ी प्रवेश कर रहे हैं.

गुरुवार को कैकई धर्मशाला, लक्ष्मीपुर चौक, चांदनी चौक, शिक्षा सभा चौक से लेकर बुद्धराम साह लेन से टोटो को बेरोकटोक चलते देखा गया. इन्हें पुलिस-प्रशासन का भी भय नहीं सता रहा है. इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है. इन जगहों में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. हर आधे घंटा में जाम की स्थिति बन रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >