मिलावटखोरों की खैर नहीं!देवघर में भारी मात्रा में पेड़ा-छोला नष्ट

देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी पेड़ा और छोला के खिलाफ अभियान चलाया. 68 किलो से अधिक मिलावटी सामग्री नष्ट की गई और बिना लाइसेंस फैक्ट्री बंद हुई.

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज हो गया है. उपायुक्त के निर्देश पर विभाग की टीम ने लक्ष्मी चौक, शिवगंगा और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ा भंडार, भोजनालय तथा स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों की सघन जांच की. जांच के दौरान मिलावट और अस्वच्छता मिलने पर 68.5 किलो पेड़ा, 11 किलो छोला और दो लीटर चटनी मौके पर नष्ट करायी गयी. कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिये गये हैं.

छोला में मिला प्रतिबंधित रंग

रितेश कुमार के प्रतिष्ठान में छोला की जांच के दौरान प्रतिबंधित मेटानिल येलो रंग की मौजूदगी पायी गयी. इसके बाद करीब आठ किलो छोला नष्ट कराया गया. प्रिया चाट से तीन किलो छोला और विशाल चाट बर्गर से दो लीटर चटनी नष्ट करायी गयी. अजीत कुमार के प्रतिष्ठान में पेड़ा में स्टार्च की मौजूदगी मिलने पर छह किलो पेड़ा नष्ट कराया गया.

कई पेड़ा भंडारों में मिली गड़बड़ी

जांच के दौरान शिवम पेड़ा भंडार में 10 किलो, धीरज कुमार के महादेव पेड़ा भंडार में 21 किलो, बाबा पेड़ा भंडार में 10 किलो, शिवम कुमार के महादेव पेड़ा प्रतिष्ठान में नौ किलो, पंकज पोद्दार के यहां 10.5 किलो और श्री गंगा साह पेड़ा भंडार में दो किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया गया.

महावीर पेड़ा भंडार से पेड़ा और खोया के नमूने जांच के लिए लिये गये. प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सामग्री को दीवार से कम से कम 12 इंच की दूरी पर रखने और खोया के उचित भंडारण का निर्देश दिया गया.

गंदगी मिलने पर इलायची फैक्ट्री बंद

संजीव बलियासे इलायची फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी और अस्वच्छता पायी गयी. संचालक वैध FSSAI लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका. गंभीर खामियों को देखते हुए विभाग ने तत्काल फैक्ट्री का संचालन बंद करने का निर्देश दिया.

विभाग ने साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था दुरुस्त करने, उचित एग्जॉस्ट सिस्टम लगाने, खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने तथा वैध लाइसेंस लेने के बाद ही संचालन शुरू करने की बात कही.

अन्य प्रतिष्ठानों की भी हुई जांच

अभियान के दौरान गणेश मारवाड़ी भोजनालय में तेल और मसालों की जांच की गयी. वैशाली होटल को FSSAI लाइसेंस में आवश्यक संशोधन कराने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा गोकुल पेड़ा भंडार, शिव पेड़ा भंडार, मां गंगा पवित्र भोजनालय और श्री विनायक पैलेस का भी निरीक्षण किया गया.

कहां-कितना खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया

  • रितेश कुमार — 8 किलो छोला.
  • प्रिया चाट — 3 किलो छोला.
  • अजीत कुमार — 6 किलो पेड़ा.
  • शिवम पेड़ा भंडार — 10 किलो पेड़ा.
  • महादेव पेड़ा भंडार — 21 किलो पेड़ा.
  • बाबा पेड़ा भंडार — 10 किलो पेड़ा.
  • शिवम कुमार, महादेव पेड़ा — 9 किलो पेड़ा.
  • पंकज पोद्दार — 10.5 किलो पेड़ा.
  • श्री गंगा साह पेड़ा भंडार — 2 किलो पेड़ा.
  • विशाल चाट बर्गर — 2 लीटर चटनी.

कुल : 68.5 किलो पेड़ा, 11 किलो छोला और 2 लीटर चटनी नष्ट करायी गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >