85 खिलाड़ियों का डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए चयन, 187 पदक जीतने पर सम्मान

जीडी डीएवी पब्लिक स्कूल, देवघर के 85 खिलाड़ियों को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए चुना गया है. ये खिलाड़ी जोनल स्तर पर 187 पदक जीत चुके हैं. स्कूल ने उनके शानदार प्रदर्शन का सम्मान किया.

देवघर : जीडी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के 85 खिलाड़ियों का चयन डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए हुआ है. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि डीएसओ संतोष कुमार ने चयनित खिलाड़ियों व विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया.

जोनल स्तर पर जीते 187 पदक

विद्यालय के खिलाड़ियों ने जोनल स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 187 पदक जीते, जिसमें 91 स्वर्ण, 53 रजत और 43 कांस्य पदक शामिल हैं. ताइक्वांडो में 12 स्वर्ण, सात रजत व 10 कांस्य, वुशु में 11 स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य तथा तैराकी में 16 स्वर्ण, 14 रजत व तीन कांस्य पदक हासिल किये. जूडो में दो स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य पदक मिले. इसी तरह अंडर-14 हैंडबॉल बालिका वर्ग में 11 स्वर्ण व अंडर-19 वॉलीबॉल बालिका वर्ग में 19 स्वर्ण पदक विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते. एरोबिक्स में 17 स्वर्ण, 15 रजत व चार कांस्य, योग में दो स्वर्ण व आठ रजत तथा टेबल टेनिस में एक रजत व तीन कांस्य पदक मिले. क्रिकेट में 11 और बैडमिंटन में चार कांस्य पदक के अलावा एथलेटिक्स में एक स्वर्ण व एक रजत पदक भी खिलाड़ियों ने अपने नाम किया.

डीएसओ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

डीएसओ ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है. 85 खिलाड़ियों का चयन देवघर के लिए भी गर्व की बात है. प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि 85 खिलाड़ियों का नेशनल स्पोर्ट्स के लिए चयन उनकी मेहनत, खेल प्रतिभा और प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों व कोच को बधायी देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने की अपील की.

मौके पर खेल प्रशिक्षक आशुतोष कुमार, प्रवीर कुमार राय, राजीव लोचन, देवेंद्र रविदास, अभिषेक सूर्य, दीपिका सिन्हा, नीलम चौधरी व सन्निवा पटांदी मौजूद थे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ा हुआ हूं. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >