फरार आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

जसीडीह : सड़क जाम करने तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने के आरोपित टाभाघाट निवासी लुटो देव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर 2018 को एएसआइ संजय शर्मा ने थाना क्षेत्र के टाभाघाट निवासी लुटो देव सहित अन्य व्यक्तियों के […]

जसीडीह : सड़क जाम करने तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने के आरोपित टाभाघाट निवासी लुटो देव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर 2018 को एएसआइ संजय शर्मा ने थाना क्षेत्र के टाभाघाट निवासी लुटो देव सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया था.

इसमें कहा गया था कि टाभाघाट मोड़ पर सड़क जाम की सूचना पाकर जाम स्थल पहुंचे, तो देखा कि लुटो कुमार देव सहित अन्य सड़क पर बैठ कर जाम किये हुए हैं. पुलिस ने सड़क से हटने को कहा, तो उग्र होकर पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करने लगे. घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था. एएसआइ बीडी प्रसाद ने सदलबल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >