बाबा बैद्यनाथधाम एक्स को सांसद दिखायेंगे हरी झंडी

मधुपुर : सांसद निशिकांत दुबे मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हरी झंडी दिखा कर मधुपुर-आनंद विहार बाबा बैद्यनाथधाम देवघर साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही मधुपुर से लंबी दूरी तक खुलने वाली यह दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन होगी. इससे पहले पिछले ही साल मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत सांसद निशिकांत दुबे […]

मधुपुर : सांसद निशिकांत दुबे मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हरी झंडी दिखा कर मधुपुर-आनंद विहार बाबा बैद्यनाथधाम देवघर साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही मधुपुर से लंबी दूरी तक खुलने वाली यह दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन होगी. इससे पहले पिछले ही साल मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत सांसद निशिकांत दुबे ने ही की थी.

यह ट्रेन मधुपुर से प्रत्येक शुक्रवार को खुलती है. इसके अलावा लंबे समय से मधुुपुर से गिरिडीह के लिए सवारी ट्रेन का आवागमन गिरिडीह रेलखंड में होता है. मधुपुर से दिल्ली के लिए अब सप्ताह में तीन दिन एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. जिससे मधुपुर, जसीडीह, झाझा के अलावा जामताड़ा, चितरंजन, विद्यासागर व आसपास के स्टेशन के यात्रियों को भी सुविधा होगी.

वहीं, 22465/22466 मधुपुर आनंद विहार मधुपुर बाबा बैद्यनाथधाम देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन दिनांक 15.01.2020 से आनंद विहार से तथा दिनांक 16.01.2020 से मधुपुर से प्रारंभ होगा एवं 22459/22460 मधुपुर आनंद विहार मधुपुर बाबा बैद्यनाथधाम देवघर साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन दिनांक 20.01.2020 से आनंद विहार तथा दिनांक 21.01.2020 से मधुपुर से प्रारंभ होगा.

वहीं, ट्रेन संख्या 22459 व 22460 प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल नई दिल्ली से मधुपुर के लिए खुलेगी. जबकि प्रत्येक मंगलवार को यह ट्रेन मधुपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए खुलेगी. उक्त ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी और इसके सभी कोच एसी-3 को होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >