देवघर-बासुकीनाथ व हंसडीहा-पीरपैंती फोरलेन के टेंडर का रास्ता साफ

देवघर : दो दिसंबर को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे व एनएचएआइ के अधिकारियों की बैठक के बाद देवघर-बासुकीनाथ व हंसडीहा-पीरपैंती भाया गांधीग्राम फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. बैठक में शामिल रह चुके एनएचएआइ के जीएम बीके ठाकुर ने 12 दिसंबर को बैठक में […]

देवघर : दो दिसंबर को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे व एनएचएआइ के अधिकारियों की बैठक के बाद देवघर-बासुकीनाथ व हंसडीहा-पीरपैंती भाया गांधीग्राम फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

बैठक में शामिल रह चुके एनएचएआइ के जीएम बीके ठाकुर ने 12 दिसंबर को बैठक में लिये गये निर्णय के प्रस्तावों की कॉपी एनएचएआइ के रीनजल ऑफिस को भेजकर इन दोनों प्रोजक्ट पर एक सप्ताह के अंदर कार्य आगे बढ़ाने काे कहा है, ताकि टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा सके. इसमें हसंडीहा-पीरपैंती मार्ग में कोल ब्लॉक आने से रूट का बदल दिया गया है.
अब नये सिरे से इस मार्ग का डीपीआर हंसडीहा से ऐचारी तक तैयार किया जायेगा. हसंडीहा-गोड्डा व पीरपैंती मार्ग में प्रतिदिन हजारों भारी वाहनों का आवागमन होता है. देवघर-बासुकीनाथ मार्ग को ग्रीन प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है. इस फोरलेन बायपास में एक भी दुकानदारों को कोई नुकसान नहीं होगा. जनवरी माह में इस प्रोजेक्ट का टेंडर निकाला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >