मधुपुर : भाजपा और झामुमो के वोट बैंक पर दूसरे दलों की नजरें, पलिवार की साख दांव पर
Copied link
मधुपुर : मधुपुर सीट बेहद हॉट बन गयी है. यहां श्रम मंत्री राज पलिवार की साख दांव पर लगी है. चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्य मुकाबला भाजपा और झामुमो के बीच है. दोनों पार्टियों का समीकरण बिगाड़ने के लिए आजसू, झाविमो, एआइएमआइएम और बसपा पूरा जोर लगाये हैं. मधुपुर में […]
मधुपुर : मधुपुर सीट बेहद हॉट बन गयी है. यहां श्रम मंत्री राज पलिवार की साख दांव पर लगी है. चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्य मुकाबला भाजपा और झामुमो के बीच है. दोनों पार्टियों का समीकरण बिगाड़ने के लिए आजसू, झाविमो, एआइएमआइएम और बसपा पूरा जोर लगाये हैं.
मधुपुर में भाजपा की परेशानी का सबब आजसू के गंगा नारायण राय और झामुमो की परेशानी का सबब झाविमो के सहीम खान और एआइएमआइएम मो इकबाल बन रहे हैं. इन लोगों के अलावा टीएमसी और सपा ने भी अपने प्रत्याशी दिये हैं. यदि ये दल भाजपा या झामुमो के वोट बैंक में सेंधमारी करते हैं, तो परिणाम बदल भी सकता है.