चंद्रयान-2 अभियान में मधुुपुर के लाल की भी भूमिका

मधुपुर : इसरो ने श्रीहरिकोटा से जिस चंद्रयान-2 को प्रेक्षित कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, उसके निर्माण में मधुपुर प्रखंड के लेड़वा निवासी निशांत कुमार का भी अहम योगदान रहा. निशांत पिछले डेढ़ साल से चंद्रयान-2 से जुड़कर काम कर रहे थे. रॉकेट के इंजन निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही. चंद्रयान-2 के सफल परीक्षण […]

मधुपुर : इसरो ने श्रीहरिकोटा से जिस चंद्रयान-2 को प्रेक्षित कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, उसके निर्माण में मधुपुर प्रखंड के लेड़वा निवासी निशांत कुमार का भी अहम योगदान रहा. निशांत पिछले डेढ़ साल से चंद्रयान-2 से जुड़कर काम कर रहे थे. रॉकेट के इंजन निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही. चंद्रयान-2 के सफल परीक्षण से उसके परिवार के सदस्य समेत मधुपुर के लोग गौरवान्वित हैं.

बताया जाता है कि रॉकेट में लगे जिस जीएसएलवी मेक-3 इंजन के माध्यम से सेटेलाइट को परीक्षण किया गया. उस इंजन के निर्माण में निशांत के अलावा देश के कई और जाने माने वैज्ञानिक जुड़े हुए थे. उन्होंने बताया कि किसी भी मिशन में दो भाग होते हैं. एक भाग रॉकेट का जबकि दूसरा सेटेलाइट का होता है.
निशांत रॉकेट और उसके इंजन से जुड़े काम के वैज्ञानिक है. इससे पूर्व भी मेक -3 के दो इंजन निर्माण में वे काम कर चुके है. बताया जाता है कि वर्तमान में यह इंजन अत्याधुनिक और काफी पावरफुल है. रॉकेट में लगा यह इंजन चार हजार किलोग्राम वजन तक अपने साथ अंतरिक्ष में ले जाने में सक्षम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >