देवघर : प्रदीप यादव के मामले पर सुनवाई 17 को

देवघर :महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर अब 17 जून को सुनवाई होगी. सेशन जज एक मो नसीरुद्दीन की अदालत में यह याचिका विचारधीन है, जिसमें पहले से केस डायरी की मांग कोर्ट ने की थी. महिला थाना से न्यायालय के आदेश […]

देवघर :महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर अब 17 जून को सुनवाई होगी. सेशन जज एक मो नसीरुद्दीन की अदालत में यह याचिका विचारधीन है, जिसमें पहले से केस डायरी की मांग कोर्ट ने की थी.
महिला थाना से न्यायालय के आदेश पर केस डायरी भेज दी गयी, जिसे लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. पहले से इस याचिका पर सुनवाई की तिथि 11 जून को निर्धारित थी. न्यायालय में विस्तार से बहस सुनने के लिए अगली तिथि 17 जून को निर्धारित कर दी गयी है. निर्धारित तिथि को दोनों पक्षों की बहस होगी. मालूम हो कि यह मामला लोकसभा चुनाव के पहले हुआ था, जिसमें झाविमो की एक नेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >