चेंकिंग के दौरान ठेकेदार की गाड़ी से चार लाख कैश जब्त

मधुपुर : एसआर डालमिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट पुलिस द्वारा लगाये गये वाहन चेकिंग अभियान में एक एक गाड़ी से 4 लाख नकदी जब्त किया गया है. बताया जाता है कि जब्त पैसा सारठ प्रखंड अंतर्गत बामनगामा के संवेदक केशव सिंह का है. पैसा जब्त करने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना आयकर […]

मधुपुर : एसआर डालमिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट पुलिस द्वारा लगाये गये वाहन चेकिंग अभियान में एक एक गाड़ी से 4 लाख नकदी जब्त किया गया है. बताया जाता है कि जब्त पैसा सारठ प्रखंड अंतर्गत बामनगामा के संवेदक केशव सिंह का है.

पैसा जब्त करने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी. आयकर आयुक्त देवघर के नेतृत्व में एक टीम ने आकर पैसे के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे. संवेदक ने बताया कि उन्होंने देवघर बैंक से पैसे की निकासी की थी. मजदूरों के भुगतान और सामग्री खरीद के लिए पैसे ले जा रहे थे. उन्होंने पैसे निकालने व संवेदक होने समेत आवश्यक दस्तावेज भी मुहैया करा दिया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस व आयकर विभाग दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर पुलिस जगह जगह विशेष चेकिंग अभियान लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >