मुख्यमंत्री देवघर में, दो दिनों तक करेंगे चुनावी समीक्षा
Copied link
देवघर : मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को देवघर पहुंच रहे हैं. आसन्न लोकसभा चुनाव काे देखते मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. वे शनिवार को विधानसभा के संयोजक सहित संताल परगना के सभी भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में लाेकसभा चुनाव-2019 की अबतक की […]
देवघर : मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को देवघर पहुंच रहे हैं. आसन्न लोकसभा चुनाव काे देखते मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. वे शनिवार को विधानसभा के संयोजक सहित संताल परगना के सभी भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे.
बैठक में लाेकसभा चुनाव-2019 की अबतक की तैयारियों की समीक्षा होगी. भाजपा जिलाध्यक्ष दीवाकर गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार की दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर देवघर कॉलेज हेलीपैड पहुंचेंगे.
इसके बाद होटल वैष्णवी क्लार्क इन पहुंचेंगे. यहां भाजपा की कोर टीम के साथ बैठक करेंगे. वहीं पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वे कार्यकर्ताओं को चुनाव के दाैरान संगठित होकर कार्य करने का मंत्र देंगे. शाम को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ भी बैठक करेंगे. शनिवार को रात्रि विश्राम देवघर में करेंगे तथा रविवार की सुबह 8.30 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे.