झारखंड : युवा लेखक नीलोत्‍पल मृणाल की नयी किताब ”औघड़”, देखें VIDEO

देवघर : युवा लेखक नीलोत्पल मृणाल की नयी किताब औघड़ आ रही है, अपनी नयी किताब का बिल्कुल नये अंदाज में नीलोत्पल ने प्रमोशन भी किया है. अपनी नयी किताब पर एक प्रमोशनल फिल्म बनायी है. इस फिल्म की शुरुआत नीलोत्पल अपने गांव नोनीहाट के मां चंचला देवी के मंदिर से करते हैं. फिर रॉक […]

देवघर : युवा लेखक नीलोत्पल मृणाल की नयी किताब औघड़ आ रही है, अपनी नयी किताब का बिल्कुल नये अंदाज में नीलोत्पल ने प्रमोशन भी किया है. अपनी नयी किताब पर एक प्रमोशनल फिल्म बनायी है.

इस फिल्म की शुरुआत नीलोत्पल अपने गांव नोनीहाट के मां चंचला देवी के मंदिर से करते हैं. फिर रॉक बैंड के गायक के अंदाज में बहुत ही प्यारी धुन में औघड़ का ही एक गीत गाते दिखते हैं. करीब आठ मिनट का यह फिल्म बहुत ही आकर्षक बन पड़ा है.

दुमका के नोनीहाट के रहने वाले नीलोत्पल को साल 2015 में अपने उपन्यास ‘डार्क हॉर्स’ के लिए साहित्य अकादमी का युवा पुरस्कार मिला था. उनकी नयी किताब औघड़ का प्रकाशन हिंदी युग्म कर रहा है. औघड़ के प्रमोशन के लिए बनाया गया वीडियो आपका मन मोह लेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >