युवा जदयू के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा

देवघर : युवा जदयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन देवघर में हुआ. इस सम्मेलन में युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राज्य के 81 विधानसभा सीटों पर जदयू पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. आधी सीटों पर युवा जदयू से पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतारे जायेंगे. […]

देवघर : युवा जदयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन देवघर में हुआ. इस सम्मेलन में युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राज्य के 81 विधानसभा सीटों पर जदयू पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. आधी सीटों पर युवा जदयू से पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतारे जायेंगे.
श्री सिंह सभी 81 सीटों पर चुनाव की तैयारी के लिए युवाओं से कमर कसने की अपील की. इसके लिए युवा जदयू बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास व सामाजिक कार्यों को लेकर झारखंड के गांव-गांव तक जायेगी. साथ ही बिहार के तर्ज पर झारखंड में शराबबंदी व दहेज प्रथा के विरोध को लेकर गांव-गांव में आम जनता के बीच जागरुकता लायेगी.
राज्य सरकार से झारखंड में भी शराबबंदी की मांग की जायेगी. बैठक में बिहार विधानसभा के सचेतक सह जदयू के झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा कि झारखंड जदयू का संगठन मजबूत हुआ है. आने वाले समय में सदस्यता अभियान से पार्टी और मजबूत होगी. जदयू झारखंड में पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी.
शुरू होगा विधानसभा सम्मेलन : कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया प्रत्येक माह दो जिलों में चार विधानसभा का सम्मेलन किया जायेगा. इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी हिस्सा लेंगे. युवा जदयू के कार्यकर्ता वार्ड व गांव में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलायेंगे. सम्मेलन में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय ने कहा कि विधानसभा में आधी सीटों पर युवाओं काे टिकट दिया जाये, साथ ही जदयू झारखंड में एक लोकसभा सीट पर पूरी जोश के साथ चुनाव लड़ेगी.
लोकसभा सीट के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है. सम्मेलन में युवा जदयू के प्रभारी कुणाल अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव प्रिंस बजरंगी, अशोक पटेल, अभिनव कुमार, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष जयंत राव पटेल, प्रदेश प्रवक्ता त्रिवेणी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्र, युवा जदयू जिलाध्यक्ष महादेव पासवान समेत सभी युवा जिलाध्यक्ष थे. इस दौरान कई मुखिया व अन्य कार्यकर्ता जदयू की सदस्यता ग्रहण की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >