सिविल लाइन में 15 घंटे बिजली गुल

मुहल्लेवािसयों ने जताया आक्रोश, अधिकारियों से की शिकायत देवघर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 के सिविल लाइन मुहल्ला में 15 घंटे बिजली बाधित रही. शुक्रवार की रात करीब 12 बजे से शनिवार दिन के तीन बजे तक लोगों को बिजली नहीं रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सावन माह में […]

मुहल्लेवािसयों ने जताया आक्रोश, अधिकारियों से की शिकायत

देवघर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 के सिविल लाइन मुहल्ला में 15 घंटे बिजली बाधित रही. शुक्रवार की रात करीब 12 बजे से शनिवार दिन के तीन बजे तक लोगों को बिजली नहीं रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सावन माह में बिजली नहीं रहने से मुहल्लेवासियों ने विभाग को इसकी शिकायत की, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आयी. इसके चलते लोगों में आक्रोश हुआ व वरीय अधिकारियों को शिकायत की. इसके बाद दिन के करीब तीन बजे बिजली आयी.
मुहल्ले के रहने वाले त्रिवेणी वर्मा, धर्मराज कुमार, हरेकृष्ण राय आदि ने बताया कि सावन माह में पिछले साल अच्छी बिजली मिलती थी, लेकिन इस साल दिन-रात में कई बार लाइन काट ली जाती है जिसके चलते मोटर चलाने, मोबाइल चार्ज करने आदि कार्य में बाधा हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >