टंडवा: शव को श्मशान ले जाने से पहले दुरुस्त करनी पड़ी सड़क

टंडवा के डहू गांव में विकास के दावे सिर्फ कागजों पर हैं. ग्रामीणों को शव के अंतिम संस्कार के लिए भी जर्जर सड़क को पहले JCB से दुरुस्त करना पड़ा. सालों से सड़क निर्माण की मांग अनदेखी की जा रही है.

टंडवा. सरकार विकास के लाख दावे करे, लेकिन टंडवा प्रखंड के डहू गांव में विकास की हकीकत कुछ और ही है. डहू पंचायत के बानपुर में देवी मंडप से बाली बाजार तक सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है कि ग्रामीणों को शव के अंतिम संस्कार के लिए भी पहले रास्ता दुरुस्त करना पड़ता है. सड़क चलने लायक बनाने के बाद ही शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया जाता है.

शव ले जाने के लिए जेसीबी से दुरुस्त कराया रास्ता

दो दिन पूर्व गांव में स्व बुधन साव की पत्नी कैली देवी का निधन हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से उक्त सड़क को दुरुस्त कराया. सड़क चलने लायक होने के बाद ग्रामीण शव को दाह संस्कार के लिए ले जा सके.

बरसात में और गंभीर हो जाती है स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि सामान्य दिनों में भी आवागमन में परेशानी होती है. बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है. जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित, फिर भी नहीं बनी सड़क

ग्रामीण सुधीर साव ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

सांसद और विधायक से सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने सांसद और विधायक से सड़क का निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आम लोगों के साथ-साथ आपात स्थिति में भी काफी परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >