हंटरगंज. वडीह के मुखिया बसंती पन्ना के पति सह गांव गणराज्य के संस्थापक विनय सेंगर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. विनय सेंगर की गिरफ्तारी का खूंटीकेबाल गांव के ग्रामीण ने विरोध किया है. ग्रामीणों का आरोप है कि गिरफ्तारी साजिश के तहत की गयी है. पुलिस ने किसी व्यक्ति विशेष के दबाव में नियम विरुद्ध विनय सेंगर को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कर विनय सेंगर को हिरासत से मुक्त नहीं करने पर प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मुखिया बसंती पन्ना ने बताया कि जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उसका कोई नोटिस भी उनके पति को नहीं दिया गया था. उक्त मामले में 40 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
