गिद्धौर. प्रखंड व पुलिस प्रशासन ने बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ शनिवार को छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान ब्रह्मपुर गेट के समीप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया. अभियान का नेतृत्व सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से किया. थाना प्रभारी ने बताया कि तरी घटेरी समेत अन्य नदियों से अवैध रूप से बालू का उठाव कर चतरा में बेचे जाने की सूचना मिल रही थी. इसे लेकर छापामारी अभियान चला कर दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. सीओ ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेजा गया है.
करंट लगने से मिस्त्री गंभीर, रेफर
हंटरगंज. प्रखंड की डाहा पंचायत के सरहचिया गांव में शनिवार को करंट लगने से आउटसोर्सिंग बिजली मिस्त्री देवाबार गांव निवासी लवकुश कुमार गंभीर हो गया. वह गीतराज इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के आउटसोर्सिंग मिस्त्री है. बिजली लाइन में आयी खराबी को दूर करने के लिए उसे बुलाया गया था. वह कोसमाही फीडर शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा. अचानक बिजली आ गयी, जिससे वह पोल से नीचे गिर गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
