पैसे के लेनदेन को लेकर दो भाईयों में मारपीट, घायल

प्राथमिक उपचार के बाद भद्दू यादव िाक गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

हंटरगंज. प्रखंड की गेरुआ पंचायत के बड़ी बिगघा गांव में शनिवार को पैसे के लेनदेन को लेकर दो भाईयों में जम कर मारपीट हुई. जिसमें महेंद्र यादव व उसका छोटा भाई भद्दू यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भद्दू यादव िाक गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. उसके सिर में गंभीर चोट है. महेंद्र यादव ने बताया कि छोटा भाई भद्दू गांव के ही जगलाल यादव से पैसा लिया था. इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो रही थी. वहां पहुंच कर छोटे भाई को बकाया पैसा देने को कहा. इसके बाद भद्दू व उसकी पत्नी घर आकर सिर पर वार कर दिया. छोटे भाई भट्टू यादव ने बताया कि बड़ा भाई जगलाल यादव की साइड लेकर हमें जबरन पैसा देने के लिए कह रहा थे. इसी को लेकर तू तू मैं मैं हो गया, जिसमें हमारे बड़े भाई ने हमें मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों ओर से थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >